पिकअप ने बाइक सवार छात्र को रौंदा:22 साल के एलएलबी छात्र की मौत, परिवार में सबसे छोटा था; पिकअप जब्त
औरैया में बुधवार दोपहर 2:30 बजे फफूंद थाना क्षेत्र के अछल्दा मार्ग पर टीकमपुर गांव के पास पिकअप लोडर ने बाइक सवार LLB छात्र को टक्कर मार दी। हादसे में भूरेपुर निवासी 22 वर्षीय राघवेंद्र उर्फ छून्नू गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी दिबियापुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कॉलेज से बाइक से गांव लौट रहा था छात्र राघवेंद्र उर्फ छून्नू पुत्र राजू उर्फ राजेंद्र शर्मा जीएस लॉ कॉलेज, औरैया में LLB का छात्र था। वह रोज की तरह बुधवार को कॉलेज गया था। दोपहर में बाइक से अपने गांव भूरेपुर लौट रहा था। टीकमपुर गांव के पास सामने से आ रहे पिकअप लोडर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल छात्र को सीएचसी दिबियापुर भेजा। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटा था राघवेंद्र राघवेंद्र अपने दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे में शामिल पिकअप लोडर को थाने में खड़ा करा दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)