महात्मा गांधी जयंती पर संवाद कार्यक्रम:छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में संत और विद्यार्थियों ने रखे विचार

Sep 30, 2026 - 16:58
0
महात्मा गांधी जयंती पर संवाद कार्यक्रम:छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में संत और विद्यार्थियों ने रखे विचार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में बुधवार को "गांधी जी का ग्राम स्वराज एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय" विषय पर एक दिवसीय संवाद आयोजित किया गया। इसमें महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर दीनदयाल शोध केंद्र के विद्यार्थी व शिक्षक मौजूद थे। इस अवसर पर महामण्डलेश्वर अरुण चैतन्यपुरी महाराज का प्रवचन प्रेरणादायक रहा। संत ने समरसता एवं सर्वधर्मसमभाव के साथ जीवन जीने की कला सिखाई। संत अशोक महाराज ने सत्य, सदाचरण एवं अहिंसा को धारण करने की बात कही, जिसमें भगवान परशुराम एवं हनुमान जी के संवाद की चर्चा की गई। विभाग के छात्रों अवधेश त्रिवेदी, अनिल कुमार मिश्र, विनोद कुमार तिवारी, आत्म स्वरूप शुक्ल, अनंत तिवारी आदि ने गांधी जी के ग्राम स्वराज एवं पं. दीनदयाल जी के अंत्योदय विषय पर विचार रखे। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय विकास परिषद के निदेशक प्रो. राजेश कुमार द्विवेदी, दीनदयाल शोध केंद्र के निदेशक प्रो. दिग्विजय शर्मा, डॉ. मानस उपाध्याय, डॉ. हरीश शर्मा, डॉ. दुर्गेश सिंह, डॉ. श्रवण कुमार द्विवेदी, डॉ. बद्रीनारायण मिश्र, श्री संगम बाजपेयी, डॉ. प्रिया कौशिक आदि ने संगोष्ठी में अपने उद्बोधन से छात्रों का मार्गदर्शन किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User