डुमरियागंज से उमरा के लिए रवाना अकीकतमंद:ग्रामीणों ने नात शरीफ और दुआओं के साथ दी विदाई
डुमरियागंज के ग्राम तुरकौलिया तिवारी निवासी हाफिज कारी अबरार अहमद महबूबी और उनकी पत्नी दरखश अनवर बुधवार को उमरा के मुकद्दस सफर के लिए रवाना हुए। उनके इस धार्मिक यात्रा पर जाने की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने दोनों को मुबारकबाद देते हुए सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं। रवानगी के अवसर पर गांव के उलमा और अकीदतमंदों ने नात शरीफ पढ़ी, जिसके बाद दंपती को फूल-मालाएं पहनाकर विदा किया गया। इस मौके पर मौलाना कारी अबरार अहमद महबूबी ने कहा कि ज़ियारत-ए-हरमैन शरीफ़ैन (मक्का और मदीना) की यह पवित्र यात्रा उनके लिए बड़े सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान वह देश, समाज, परिवार और क्षेत्र में अमन-शांति व खुशहाली के लिए विशेष दुआ करेंगे। विदाई के इस भावपूर्ण मौके पर ग्रामीणों ने दोनों को सकुशल वापसी की दुआओं के साथ रुखसत किया। इस दौरान हाफिज शाकिर अली महबूबी, मौलाना इम्तियाज अली, कारी बुनियाद अली, मौलाना आसिफ रजा मुशाहिद, हाफिज शाहिद रजा महबूबी, मौलाना तस्वर अली, ग्राम प्रधान मोहम्मद इसहाक, अजमत अली, इसरार अहमद और इश्तियाक अहमद सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)