पीलीभीत जेल में चिकन पॉक्स की दस्तक:3 विचाराधीन बंदियों में संक्रमण की पुष्टि, मेरठ रेफर

Oct 02, 2026 - 09:03
0
पीलीभीत जेल में चिकन पॉक्स की दस्तक:3 विचाराधीन बंदियों में संक्रमण की पुष्टि, मेरठ रेफर
पीलीभीत जिला कारागार में चिकन पॉक्स के मामले सामने आए हैं। तीन विचाराधीन बंदियों में बीमारी की पुष्टि हुई है। स्थानीय इलाज न मिलने पर तीनों को मेरठ रेफर किया गया। जेल में संक्रमण फैलने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग को इसकी खबर नहीं लगी। करीब चार दिन पहले एक बंदी की तबीयत बिगड़ी थी। उसे मेरठ रेफर किया गया, जहां जांच में चिकन पॉक्स की पुष्टि हुई। दो और बंदियों में लक्षण दिखने पर उन्हें भी मेरठ भेजा गया। जेल अधीक्षक राजेश पांडे ने बताया कि बंदी अदालत में तारीख पर गए थे, जहां से संक्रमित होने की आशंका है। टीम ने जेल पहुंचकर जांच शुरू की मामला सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जेल पहुंचकर जांच शुरू की। संक्रमण रोकने के लिए अन्य बंदियों की भी जांच हो रही है। जिले में बारिश के बाद संक्रामक बीमारियां बढ़ी हैं, जिनमें डेंगू और मलेरिया के कई मामले शामिल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User