पीलीभीत में दरोगा ने युवक को पेड़ पकड़वाकर पीटा:एसपी ने दरोगा को किया लाइन हाजिर, जांच में गलत व्यवहार की पुष्टि

Oct 05, 2026 - 20:08
0
पीलीभीत में दरोगा ने युवक को पेड़ पकड़वाकर पीटा:एसपी ने दरोगा को किया लाइन हाजिर, जांच में गलत व्यवहार की पुष्टि
पीलीभीत में युवक को पेड़ पकड़वाकर पीटने के मामले में एसपी सुकीर्ति माधव ने कार्रवाई की है। दियोरिया कलां थाने के दरोगा मैनपाल को लाइन हाजिर कर दिया गया है। कार्रवाई युवक की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद की गई। मामला दियोहना पिपरैया गांव का है। यहां फूलचंद का अपने पिता से घरेलू विवाद हुआ था। पिता की शिकायत पर 1 अक्टूबर को दरोगा मैनपाल उसे हिरासत में लेने गांव पहुंचे थे। फूलचंद का आरोप है कि दरोगा उसे थाने ले जाने के बजाय जंगल की ओर ले गए। वहां जबरन पेड़ पकड़वाकर उसकी पिटाई की गई। युवक ने वायरल वीडियो में यह भी आरोप लगाया कि थाने में उसे लातों से मारा गया। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने कराई जांच पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने उसका मेडिकल भी नहीं कराया और जबरन अंगूठा लगवाकर शांति भंग के आरोप में उसका चालान कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद एसपी सुकीर्ति माधव ने मामले का संज्ञान लिया। जांच में दरोगा का व्यवहार गलत पाए जाने के बाद उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User