संभल में कमरे में फंदे पर लटका मिला ई-रिक्शा चालक:4 महीने से पत्नी मायके में थी, परिवार बोला- इसी बात को लेकर परेशान था; पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया
संभल के चंदौसी में सोमवार को ई-रिक्शा चालक का शव उसके कमरे में प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से लटका मिला। युवक रात में खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया था। सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने खिड़की से देखा, जिसके बाद घटना का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना चंदौसी कोतवाली क्षेत्र की प्रगति विहार कॉलोनी की है। मृतक की पहचान अंकित गुप्ता (32) पुत्र महेंद्र पाल गुप्ता के रूप में हुई। वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। रविवार रात करीब 11:30 बजे घर पहुंचा और खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। मृतक की मां गुड्डो ने सोमवार सुबह करीब 10 बजे उसे आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। करीब एक घंटे बाद दोबारा आवाज लगाने पर भी प्रतिक्रिया नहीं हुई। इसके बाद परिवार और आसपास के लोग जुट गए। खिड़की से देखा गया तो अंकित प्लास्टिक की रस्सी से फंदे पर लटका था। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दोपहर तक पुलिस को नहीं दी सूचना परिजनों ने घटना की सूचना दोपहर करीब 2:30 बजे तक पुलिस को नहीं दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शाम करीब 4 बजे शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 4 महीने से मायके में रह रही थी पत्नी मृतक के पिता महेंद्र पाल गुप्ता ने बताया कि अंकित की पत्नी पिछले चार महीने से मायके में रह रही थी। उसे कई बार वापस बुलाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं आई। पिता के मुताबिक, इसी बात को लेकर अंकित परेशान रहता था। हालांकि उसने आत्महत्या क्यों की, इसकी स्पष्ट जानकारी परिवार को नहीं है। पुलिस बोली- परिजनों ने नहीं दी कोई शिकायत थाना प्रभारी संत कुमार ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। परिजनों की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)