पीलीभीत में गणेश चौथ महोत्सव:विशाल भंडारे का आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद

Sep 30, 2026 - 15:01
0
पीलीभीत में गणेश चौथ महोत्सव:विशाल भंडारे का आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद
युवा जागृति परिषद के तत्वावधान में चल रहे श्री गणेश चौथ महोत्सव का मंगलवार को प्रसादी भंडारे के साथ विधिवत समापन हो गया। डिग्री कॉलेज चौराहे स्थित ब्रह्मदेव मंदिर परिसर में यह विशाल भंडारा दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक अनवरत चला। पूर्व में यह भंडारा 26 सितंबर को प्रस्तावित था, लेकिन बारिश के कारण इसे मंगलवार को आयोजित किया गया। महोत्सव के संयोजक प्रदीप तिवारी और परिषद के अध्यक्ष रामनारायण लाल वर्मा ने बताया कि 14 सितंबर को भगवान गणेश की शोभायात्रा और प्रतिमा स्थापना के साथ इस महोत्सव का शुभारंभ हुआ था। इस दौरान रामचरित मानस पाठ, सुंदरकांड, माता काली का हवन, रुद्राभिषेक, बालाजी दरबार, गणेश अथर्व शीर्ष पाठ और 25 सितंबर को मूर्ति विसर्जन सहित अनेक धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। ज्ञात हो कि वर्ष 2019 तक यह मेला रामलीला मैदान में आयोजित होता था, लेकिन कोरोना काल के बाद से न्यायालय में विवाद लंबित होने के कारण वहां आयोजन नहीं हो पा रहा है। आयोजन की सफलता पर समिति ने सभी सहयोगियों का आभार जताया। समापन अवसर पर रमेश लोधी, राकेश मौर्य, पंडित आकाश पाराशर, शास्त्री राधे पाराशर, डॉ. राजेश वार्ष्णेय, डॉ. अनिल मिश्र, राशिद मियां एडवोकेट, विकास विक्रम और शिखा वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User