पीलीभीत में रामलीला मेले में फायरिंग:हिसाब को लेकर हुआ विवाद, फायरिंग में 2 युवकों की मौत; एक गंभीर

Oct 12, 2026 - 23:02
0
पीलीभीत में रामलीला मेले में फायरिंग:हिसाब को लेकर हुआ विवाद, फायरिंग में 2 युवकों की मौत; एक गंभीर
पीलीभीत के अमरिया कस्बे में सोमवार देर शाम रामलीला मेले के हिसाब-किताब को लेकर हुए विवाद में फायरिंग हो गई। गोली लगने से 19 साल के कुणाल और 26 साल के अंकित गुप्ता की मौत हो गई, जबकि मोहित नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बरेली रेफर किया गया है। घटना के बाद कस्बे में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी कौशल गुप्ता को हिरासत में लिया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मेले की तैयारी के लिए बुलाई गई थी बैठक जानकारी के मुताबिक, आगामी रामलीला मेले की तैयारियों को लेकर बैठक बुलाई गई थी। इसमें पिछले साल के आय-व्यय का हिसाब मांगा गया। इसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और एक पक्ष की ओर से फायरिंग किए जाने का आरोप है। गोली लगने से कुणाल, अंकित गुप्ता और मोहित घायल हो गए। अस्पताल में दो युवकों की मौत फायरिंग के बाद घायलों को अमरिया अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने अंकित गुप्ता और कुणाल को मृत घोषित कर दिया। मोहित की हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। मुख्य आरोपी हिरासत में, कस्बे में पुलिस तैनात पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कौशल गुप्ता को हिरासत में लिया है। घटना के बाद किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कस्बे में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विवाद के दौरान फायरिंग किसने की और घटना में अन्य कौन-कौन शामिल था, इसकी जानकारी जांच के बाद स्पष्ट होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User