राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई पूरी:सुल्तानपुर MP/MLA कोर्ट सुनाएगी फैसला, राहुल को रहना होगा मौजूद
सुल्तानपुर की MP/MLA कोर्ट में राहुल गांधी के मानहानि मामले में सुनवाई मंगलवार को पूरी हो गई है। यह मामला अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी से जुड़ा है। विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने बताया कि कोर्ट 26 अक्टूबर को फैसला सुनाएगी। इस दिन राहुल गांधी को कोर्ट में मौजूद रहना होगा। राहुल गांधी के वकील काशी शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने 26 अक्टूबर की तारीख तय की है। फैसले के दिन आरोपी का मौजूद रहना जरूरी होता है। राहुल गांधी उस दिन कोर्ट में उपस्थित रहेंगे। वहीं वादी भाजपा नेता विजय मिश्रा के वकील संतोष पांडेय ने बताया कि पिछली सुनवाई में उनके द्वारा बहस की गई थी। डिफेंस काउंसिल ने लिखित बहस दी थी। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने अपने लिखित जवाब में घटना वाले दिन दिए गए भाषण को स्वीकार किया है। अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप राहुल गांधी पर 8 मई 2018 को भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष व मौजूदा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ बेंगलुरू में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। राहुल गांधी के खिलाफ चार अगस्त 2018 को जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता विजय मिश्र ने मानहानि का परिवाद कोर्ट में दायर किया था। 27 नवंबर 2023 को कोर्ट ने राहुल गांधी को विचारण के लिए अदालत में तलब किया था। वारंट के बाद 20 फरवरी 2024 को राहुल गांधी ने कोर्ट में हाजिर होकर 25-25 हजार के दो मुचलको पर जमानत कराई थी। इसके बाद 26 जुलाई 2024 को राहुल ने कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया। दोबारा 20 फ़रवरी 2026 को राहुल ने कोर्ट में 313 के तहत बयान दर्ज कराया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)