पीलीभीत में वन्यजीव जागरूकता मैराथन:एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, 250 से ज्यादा लोगों ने लिया हिस्सा
पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में वन्यजीव सप्ताह के तहत रविवार को वन्यजीव जागरूकता मैराथन आयोजित की गई। गांधी स्टेडियम में एसपी सुकृति माधव ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें 250 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मैराथन शुरू होने से पहले पुलिस, वन विभाग और नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। सभी ने वन्यजीवों की सुरक्षा, मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व और वन्यजीव अपराधों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। एसपी सुकृति माधव ने कहा कि पीलीभीत के जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में पीटीआर के डीएफओ मनीष सिंह ने एसपी का स्वागत किया और वन्यजीव संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी दी। गांधी स्टेडियम से पीटीआर मुख्यालय तक दौड़ मैराथन गांधी स्टेडियम से शुरू होकर गोहानिया चौराहा, नेहरू पार्क, विद्या मंदिर चौराहा और नकटा दाना चौराहा होते हुए पीटीआर मुख्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। मैराथन के दौरान यातायात पुलिस ने व्यवस्था संभाली। कार्यक्रम में सीओ अमरनाथ वर्मा, वन निदेशक भारत कुमार डीके, जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, विश्व प्रकृति निधि के नरेश कुमार सहित बागमित्र और नेचर गाइड मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमिताभ अग्निहोत्री ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)