पिता की डांट से नाराज किशोर कानपुर पहुंचा:सेंट्रल स्टेशन पर बेहाल मिला, GRP ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत पिता से मिलाया

Oct 13, 2026 - 17:58
0
पिता की डांट से नाराज किशोर कानपुर पहुंचा:सेंट्रल स्टेशन पर बेहाल मिला, GRP ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत पिता से मिलाया
पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकला 10 वर्षीय बालक 70 किलोमीटर दूर कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर भूख-प्यास से बेहाल मिला। प्लेटफॉर्म पर अकेले बैठे बच्चे पर GRP की नजर पड़ी तो पुलिसकर्मियों ने उसे अपने संरक्षण में लिया। ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने चाइल्ड हेल्पलाइन की मदद से परिजनों से संपर्क किया और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद मंगलवार दोपहर 3:30 बजे बच्चे को पिता के सुपुर्द कर दिया। GRP थाना प्रभारी ओम नारायण सिंह ने बताया कि मंगलवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, टिकट घर और यात्री प्रतीक्षालय में चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान करीब 10 साल का बालक अकेला बैठा मिला। पुलिसकर्मियों ने उससे स्नेहपूर्वक पूछताछ की तो उसने घर से नाराज होकर बिना बताए कानपुर आने की बात बताई और फतेहपुर के राधनगर का रहने वाला बताया। पुलिस टीम ने तत्काल उसे हेल्प डेस्क पर बैठाया और भोजन-पानी उपलब्ध कराया। इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन के कोऑर्डिनेटर प्रतीक धवन, सुपरवाइजर रूबीना और केस वर्कर रूचि सिंह को सूचना देकर बुलाया गया। उचित माध्यम से फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र स्थित देवीगंज भिखारीपुर निवासी बच्चे के परिजनों को जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर पिता GRP थाने पहुंचे। जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बालक को उनके सुपुर्द कर दिया गया। बेटे को सकुशल पाकर पिता और परिजनों ने राहत की सांस ली। परिजनों ने GRP की तत्परता और संवेदनशील पहल की सराहना की। पुलिस की यह कार्रवाई ऑपरेशन मुस्कान और मिशन शक्ति फेज-6 के तहत की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User