प्रयागराज की पूनम गुप्ता अंडर-19 बालिका क्रिकेट चयनकर्ता नियुक्त:बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत
प्रयागराज के विकास खंड सैदाबाद स्थित बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालय में कार्यरत पूनम गुप्ता को प्रदेशीय विद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता के अंडर-19 बालिका वर्ग की चयन समिति में स्थान मिला है। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 15 से 19 अक्टूबर 2026 तक मुरादाबाद में आयोजित की जाएगी। प्रदेश के सभी 75 जनपदों में से चयनित 10 सदस्यीय चयन मंडल में शामिल होना उनकी उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण कड़ी है। पूनम गुप्ता को इससे पूर्व सत्र 2025-26 में भी वह अंडर-17 बालिका वर्ग की प्रदेशीय विद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता की चयनकर्ता रह चुकी हैं। इसके साथ ही उन्हें उसी वर्ग की प्रदेशीय टीम के मैनेजर का दायित्व भी सौंपा गया था। पूनम गुप्ता की यह उपलब्धि शिक्षकों, विशेषकर खेल गतिविधियों से जुड़ी महिला शिक्षकों और युवा महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। उनकी इस नियुक्ति पर विद्यालय परिवार, सहयोगियों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है तथा सभी ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)