सीएम युवा योजना से 5 लाख का ब्याज मुक्त लोन:युवाओं को बिना गारंटी कारोबार शुरू करने में मिलेगी मदद
उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए अपना कारोबार शुरू करने का अच्छा मौका है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा योजना) के तहत पात्र युवाओं को पांच लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त और बिना गारंटी का लोन मिल सकता है। इस योजना का मकसद युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना और उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने में मदद करना है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का उत्तर प्रदेश का निवासी होना जरूरी है। आवेदक की उम्र 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। साथ ही, कम से कम आठवीं पास होना और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कौशल प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र, डिप्लोमा या डिग्री होना भी जरूरी है। आवेदन के लिए आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता के दस्तावेज, बैंक खाते का विवरण और प्रस्तावित कारोबार से जुड़ी जानकारी तैयार रखनी होगी। इच्छुक युवा योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmyuva.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)