पिता की जमीन बिकवाने,खाते से 2 लाख निकालने का आरोप:बहन और भांजे पर FIR, जान से मारने की धमकी देने की शिकायत
जौनपुर में एक व्यक्ति ने अपनी बहन और भांजे पर वृद्ध पिता को बहला-फुसलाकर उनकी जमीन बिकवाने और बैंक खाते से दो लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने शनिवार सुबह 11 बजे दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला जफराबाद थाना क्षेत्र का है। पिता को अपने घर ले जाकर जमीन बिकवाने का आरोप करमही गांव निवासी संजय मिश्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बहन मंजू देवी और भांजे विकास उनके पिता कृष्ण देव मिश्रा को अपने घर ले गए। आरोप है कि वहां उन्हें बहला-फुसलाकर उनकी जमीन बिकवा दी गई। बैंक खाते से दो लाख रुपये निकालने की शिकायत संजय मिश्रा का आरोप है कि 14 अक्टूबर 2026 को उनके पिता के बैंक खाते से दो लाख रुपये निकाल लिए गए। साथ ही बैंक में उनके नाम की जगह किसी अन्य को नॉमिनी के तौर पर दर्ज करा लिया गया। संजय मिश्रा के मुताबिक, जब वह इस मामले में बात करने अपनी बहन के घर पहुंचे, तो भांजे विकास ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मंजू देवी और विकास के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)