पिता ने डांटा तो नाबालिग बेटे ने सुसाइड किया:झांसी में पढ़ाई नहीं करता था, घर में फंदे पर झूला 16 साल का लड़का

Oct 16, 2026 - 19:44
0
पिता ने डांटा तो नाबालिग बेटे ने सुसाइड किया:झांसी में पढ़ाई नहीं करता था, घर में फंदे पर झूला 16 साल का लड़का
झांसी में पिता के डांटने पर 16 साल के इकलौते बेटे सुसाइड कर लिया। बेटा 10वीं में पढ़ता था और एग्जाम चल रहे थे, मगर वो पढ़ाई नहीं करता था। दोस्तों के साथ घूमता रहता था। इस पर पिता ने डांटते हुए दो थप्पड़ मार दिए। इसके बाद बेटा कमरे में पंखे पर फंदा बनाकर झूल गया। इकलौते बेटे की मौत के बाद परिजन सदमे में आ गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पूरा मामला बड़ागांव थाना क्षेत्र का है। दसवीं कक्षा में पढ़ता था मृतक का नाम ध्रुव अहिरवार (16) पुत्र जगमोहन अहिरवार था। वह बड़ागांव थाना क्षेत्र के मबईगिर्द गांव का रहने वाला था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं। पिता जगमोहन ई-रिक्शा चलाते हैं। पिता जगमोहन ने बताया- मेरा बेटा ध्रुव अहिरवार 10वीं कक्षा में पढ़ता था। अभी उसके अर्धवार्षिक एग्जाम चल रहे थे। इसके बाबजूद वह पढ़ाई में मन नहीं लगा रहा था। अपने दोस्तों के साथ घूमा करता था। गुरुवार को उसे समझाया और डांटते हुए दो थप्पड़ मार दिए। जिससे वह नाराज हो गया और कमरे में चला गया। घरवालों के जाने के बाद फंदा लगाया पिता ने आगे बताया- शुक्रवार सुबह ई-रिक्शा लेकर चला गया। जबकि दोनों बेटियां कन्याभोज में शामिल होने चली गई। मेरी पत्नी काम से गई थी। घर पर बेटा अकेला था। यह नहीं लग रहा था कि वो कोई गलत काम कर लेगा। अकेला होने पर उसने कमरे में पंखे पर फंदा बनाया और झूल गया। जब बेटियां कन्याभोज से लौटकर आई तो बेटा फंदा पर लटका था। यह देखकर उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग और घरवाले पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आकर शव को नीचे उतारा। बड़ागांव थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User