पिता ने डेढ़ साल के बेटे की हत्या की:बुलंदशहर में मां घर से बाहर गई थी, पिता ने गला दबाकर मार डाला

Oct 15, 2026 - 19:43
0
पिता ने डेढ़ साल के बेटे की हत्या की:बुलंदशहर में मां घर से बाहर गई थी, पिता ने गला दबाकर मार डाला
बुलंदशहर में पिता ने डेढ़ साल के मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर शव को पास ही बैठकर रोने लगा। घटना के समय बच्चे की मां बाहर गई थी। आरोप है कि घरेलू कलह के बीच पिता इमरान ने अपने बेटे अदनान की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के समय बच्चे की मां शमीम घर से बाहर गई हुई थी। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है। मां बाहर गई थी, घर पर अकेला था पिता घटना पहासू थाना क्षेत्र के पठान टोला नई बस्ती मोहल्ले की है। जानकारी के मुताबिक, इमरान मजदूरी करता है। उसकी पत्नी शमीम लोगों से मदद मांगकर बच्चों का पालन-पोषण करती है। दंपती के चार बच्चे बताए गए हैं, जिनमें तीन बेटियां और एक बेटा अदनान था। गुरुवार शाम मां शमीम मदद मांगने के लिए बाहर गई हुई थी। घर पर इमरान और उसका मासूम बेटा मौजूद थे। इसी दौरान बच्चे की गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप है। मां और पड़ोसियों ने लगाए गंभीर आरोप परिजनों और पड़ोसियों के मुताबिक, इमरान शराब पीने का आदी था और अक्सर घर में विवाद करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि नशे की हालत में वह मारपीट भी करता था। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार और मोहल्ले में मातम छा गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य घटना की सूचना पर पहासू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक, आरोपी पिता को हिरासत में लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User