सहारनपुर के 3 खिलाड़ी चयनित:राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता खेलेंगे, चेन्नई में करेंगे यूपी प्रतिनिधित्व
सहारनपुर के 3 खिलाड़ी 23 से 27 अक्टूबर तक चेन्नई में आयोजित होने वाली 42वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रदेश की टीम में कनक देवी, नेहल जुनेजा और राहुल कुमार का चयन हुआ है। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि कनक देवी भाला फेंक, नेहल जुनेजा ट्रायथलॉन-सी और राहुल कुमार 1500 मीटर दौड़ में प्रतिभाग करेंगे। ट्रायथलॉन-सी में 60 मीटर, 600 मीटर दौड़ और लंबी कूद शामिल हैं। तीनों खिलाड़ियों का चयन लखनऊ में 4 से 6 अक्टूबर तक आयोजित राज्य जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर हुआ। कनक देवी और नेहल जुनेजा ने स्वर्ण, जबकि राहुल कुमार ने रजत पदक जीता था। राष्ट्रीय प्रतियोगिता से पहले जिला एथलेटिक्स संघ ने खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षक दीपक शर्मा भगत को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)