पिटाई से गुस्साए लोगों ने आधी रात थाना घेरा:प्रयागराज में खुल्दाबाद थाने के बाहर नारेबाजी, चौकी इंचार्ज पर आरोप
प्रयागराज के खुल्दाबाद थाने में गुरुवार रात एक बजे जमकर हंगामा हुआ। अटाला चौकी इंचार्ज पर एक युवक की पिटाई का आरोप लगाते हुए भीड़ थाने के बाहर जमा हो गई और कार्रवाई की मांग करने लगी। लोगों का आरोप था कि अटाला के रहने वाले फैजान को चौकी इंचार्ज ने थाने में ले जाकर इतना पीटा कि उसका पैर टूट गया। जख्मी युवक के साथ लोगों ने थाने के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। देर रात किसी प्रकार पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांत कराया। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कही गई है। क्या था मामला जानिये खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के अटाला इलाके में रहने वाला फैजान गुरुवार की रात अपनी बहन को लेकर बाइक से जा रहा था। आरोप है कि चौकी प्रभारी अटाला दीपक नागर ने बाइक रोक ली। कागजात चेक करने के बाद बाइक को थाने ले गए। आरोप है कि वहां फैजान को इतना पीटा कि उसकी तबीयत बिगड़ गई। सूचना परिवार वालों को हुई तो वह भागते हुए थाने पहुंचे। रात करीब एक बजे भीड़ बढ़ती गई लोगों ने खुल्दाबाद थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिवार का कहना था कि बाइक में पीछे नंबर प्लेट लगी थी, जबकि आगे नंबर प्लेट नहीं लगी थी। इसी बात को लेकर दरोगा ने फैजान को पीटना शुरू कर दिया। हालांकि डीसीपी और एसीपी ने लोगों को समझा कर शांत कराया। साथ ही जांच का आश्वासन दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)