गांधी एवं शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम:विद्यालय में मनाया देशभक्ति का उत्सव; सत्य-अहिंसा के सिद्धांतों का महत्व बताया

Oct 02, 2026 - 11:12
0
गांधी एवं शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम:विद्यालय में मनाया देशभक्ति का उत्सव; सत्य-अहिंसा के सिद्धांतों का महत्व बताया
बदायूं जनपद के शिवलता उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, उस्मानपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक संजीव सक्सेना और प्रधानाचार्य रमेश चंद्र ने महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत मनमोहक गीत प्रस्तुत किए, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम में रंग गया। प्रबंधक संजीव सक्सेना ने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों और शास्त्री जी के 'जय जवान, जय किसान' नारे का महत्व बताया। प्रधानाचार्य रमेश चंद्र ने छात्राओं की प्रस्तुति की सराहना की और विद्यार्थियों को महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संसफलचालन दिनेश कुमार ने किया। समापन पर स्वच्छता अभियान चलाया गया और सभी विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User