पितृ विसर्जन के साथ पितृपक्ष समाप्त:भदोही के गंगा घाटों पर लोगों ने पिंडदान कर लिया आशीर्वाद
भदोही में शनिवार को पितृ विसर्जन के साथ पितृपक्ष समाप्त हो गया। जनपद के रामपुर फिरोजपुर, ज्ञानानंद, भोगांव और सीतामढ़ी गंगा घाटों पर लोगों ने अपने पूर्वजों को पिंडदान कर विदाई दी। इस दौरान घाटों पर काफी भीड़ दिखी, जिससे स्नान पर्व जैसा माहौल बन गया था। लोगों ने पवित्र नदियों में स्नान कर अपने पूर्वजों को तर्पण दिया और पिंडदान किया। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कई लोगों ने घर पर ही यह पूजा की। पितृपक्ष के दौरान बाल और दाढ़ी नहीं कटाई जाती, जिसे लोगों ने पितृ विसर्जन के बाद कटवाया। मान्यता है कि पितृपक्ष में पूर्वज धरती पर आते हैं और अमावस्या के दिन उन्हें विदाई दी जाती है। इस दौरान घर-घर में विशेष पकवान बनाए गए। हजारों लोगों ने पितरों को पिंडदान कर आशीर्वाद लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)