परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का राहुल गांधी पर पलटवार:बलिया में बोले- कांग्रेस चुनाव आयोग का दुरुपयोग करती रही, अब सही काम कर रहा तो दर्द हो रहा
उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने राहुल गांधी के दावे 'राष्ट्रपति ने वोट चोरी से इनकार नहीं किया' पर पलटवार किया। उन्होंने बलिया डाक-बंगले पर कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग का दुरुपयोग करती रही है। सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कई चुनाव आयुक्तों को उनका कार्यकाल खत्म होने के बाद राज्यसभा सदस्य, राज्यपाल और मंत्री बनाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने शासनकाल में चुनाव आयोग को कठपुतली की तरह इस्तेमाल करती थी। मंत्री ने आगे कहा कि आज जब चुनाव आयोग निष्पक्ष काम कर रहा है, तो इन लोगों को दर्द हो रहा है। वे चुनाव हार रहे हैं, इसलिए अपनी खीझ मिटाने के लिए लगातार ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं। दयाशंकर सिंह ने कहा कि कांग्रेस को अपनी लगातार हार छिपाने के लिए कोई न कोई बहाना चाहिए। यह बयानबाजी सिर्फ बहानेबाजी के अलावा कुछ नहीं है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)