सिद्धार्थनगर में 14 अक्टूबर को 400 जोड़ों का सामूहिक विवाह:बीएसए ग्राउंड में समारोह, 1250 से ज्यादा विवाह हुआ

Oct 10, 2026 - 14:19
0
सिद्धार्थनगर में 14 अक्टूबर को 400 जोड़ों का सामूहिक विवाह:बीएसए ग्राउंड में समारोह, 1250 से ज्यादा विवाह हुआ
सिद्धार्थनगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 14 अक्टूबर को करीब 400 जोड़े शादी के बंधन में बंधेंगे। यह समारोह जिला मुख्यालय स्थित बीएसए ग्राउंड, जिला जेल के सामने, नौगढ़ में होगा। समाज कल्याण विभाग ने 7 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन करने वाले पात्र जोड़ों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया है। इन जोड़ों को आर्थिक सहायता के साथ गृहस्थी का सामान भी मिलेगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि केवल दस्तावेजों की जांच और पात्रता पूरी करने वाले जोड़ों को ही समारोह में शामिल किया जाएगा। सभी आवेदन करने वालों को योजना का लाभ नहीं मिलेगा। जिले में फरवरी से जुलाई के बीच अलग-अलग आयोजनों में 1250 से ज्यादा जोड़ों का विवाह हो चुका है। इनमें फरवरी में 679 जोड़े और मार्च में 331 जोड़े शामिल थे। जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि केवल दस्तावेजों की जांच और पात्रता पूरी करने वाले जोड़ों को ही समारोह में शामिल किया जाएगा। सभी आवेदन करने वालों को योजना का लाभ नहीं मिलेगा। जिले में फरवरी से जुलाई के बीच अलग-अलग आयोजनों में 1250 से ज्यादा जोड़ों का विवाह हो चुका है। इनमें फरवरी में 679 जोड़े और मार्च में 331 जोड़े शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User