पितृपक्ष में गया धाम प्रस्थान:पितरों के तर्पण और मोक्ष की कामना को लेकर श्रद्धालु रवाना
पितरों की आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना को लेकर महुआर गांव निवासी राम अजोर तिवारी अपनी पत्नी सावित्री के साथ गया जी के लिए रवाना हुए। सनातन परंपरा के अनुसार वे वहां अपने पूर्वजों के निमित्त विधि-विधान से पिंडदान और तर्पण करेंगे। राम अजोर तिवारी ने बताया कि गया धाम में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कर वे पूर्वजों की शांति के साथ-साथ परिवार की सुख-समृद्धि के लिए भी प्रार्थना करेंगे। उन्होंने पितरों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने को अपनी धार्मिक परंपरा का अहम हिस्सा बताया। गया प्रस्थान के समय परिजनों और परिचितों ने उन्हें उत्साहपूर्वक विदाई देते हुए मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)