अयोध्या में 1 अक्टूबर से गैस रिफिल पर KYC जरूरी:बिना KYC 14.2 किलो का सिलिंडर बंद, एजेंसियों पर पहुंच रहे उपभोक्ता

Sep 29, 2026 - 16:36
0
अयोध्या में 1 अक्टूबर से गैस रिफिल पर KYC जरूरी:बिना KYC 14.2 किलो का सिलिंडर बंद, एजेंसियों पर पहुंच रहे उपभोक्ता
अयोध्या में एक अक्टूबर से गैस वितरण में नई व्यवस्था लागू हो रही है। इसके तहत ऐसे उपभोक्ता सिलिंडर रिफिल नहीं ले पाएंगे, जिनकी केवाईसी पूरी नहीं हुई है। इसको लेकर गैस वितरण से जुड़ी तीन कंपनियों ने सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं। इस परिधि में जिले में एक लाख से अधिक उपभोक्ता हैं, जिन्होंने अभी तक केवाईसी नहीं कराई है। गैस एजेंसी संचालकों द्वारा उपभोक्ताओं को जानकारी आदि जा रही है जानकारी होने के बाद उपभोक्ता भी पहुंचकर अपना केवाईसी कर रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र ने मंगलवार 29 सितंबर को बताया कि केवाईसी कराना अनिवार्य है। एक अक्टूबर से लागू होने वाली इस नई व्यवस्था में उपभोक्ताओं को केवाईसी कराना जरूरी होगा, तभी गैस सिलिंडर की रिफिल मिल सकेगी। जिले में कुल 6 लाख 46 हजार 253 गैस उपभोक्ता हैं, जिसमें से 3 लाख 96 हजार 264 उपभोक्ताओं ने केवाईसी करा ली है, जबकि 1 लाख 14 हजार 649 उपभोक्ताओं ने अभी तक केवाईसी नहीं कराई है। ये उपभोक्ता आईओसीएल, बीपीसीएल तथा एचपीसीएल कंपनी के हैं। इन तीनों कंपनियों की जिले में कुल 52 गैस एजेंसियां संचालित हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के नए नियमों के अनुसार, बिना केवाईसी वाले उपभोक्ताओं को नियमित 14.2 किलोग्राम भार का सब्सिडी वाला सिलिंडर मिलना बंद हो जाएगा। यदि केवाईसी नहीं कराई तो केवल पांच किलो या छोटे सिलिंडर ही निर्धारित दर पर मिल सकेंगे। जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि निर्धारित तिथि तक केवाईसी नहीं कराने पर गैस मिलना बंद हो जाएगी। उपभोक्ता अपनी गैस एजेंसी पर जाकर आधार कार्ड के जरिए बायोमेट्रिक केवाईसी पूरी करा सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User