पक्कीबाग शिशु मंदिर में मनी गांधी-शास्त्री जयंती:वक्ताओं ने कहा- महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में उतारें छात्र

Oct 02, 2026 - 15:17
0
पक्कीबाग शिशु मंदिर में मनी गांधी-शास्त्री जयंती:वक्ताओं ने कहा- महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में उतारें छात्र
पक्कीबाग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर (10+2) में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विद्या भारती (पूर्वी यूपी क्षेत्र) के सेवा संयोजक योगेश ने ध्वजारोहण कर किया। राष्ट्रगान और छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों से पूरा विद्यालय परिसर गुंजायमान हो उठा। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय पर्व और महापुरुषों की जयंती मनाने का असली उद्देश्य उनके जीवन-मूल्यों और आदर्शों को अपने व्यवहार में उतारना है। कार्यक्रम में देवेंद्र पाण्डेय ने गांधी जी के सत्याग्रह व बुनियादी शिक्षा संबंधी विचारों पर और सदानंद यादव ने शास्त्री जी के नैतिक मूल्यों व कर्तव्यनिष्ठा पर विस्तार से प्रकाश डाला। अंत में उप-प्रधानाचार्य रामकेवल शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य, शिक्षिकाएं, कर्मचारी और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User