आयुर्वेदिक चिकित्सालय में मनी गांधी जयंती:डॉ. शालिनी ने फहराया तिरंगा, रामधुन से गूंजा परिसर
रामपुर स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती गरिमामय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ चिकित्सा अधिकारी डॉ. शालिनी गंगवार ने ध्वजारोहण कर किया। इसके पश्चात अस्पताल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को नमन किया। इस दौरान रामधुन की भावपूर्ण प्रस्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। उपस्थित लोगों ने बापू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभी ने गांधी जी के जीवन संघर्ष और सत्य-अहिंसा के सिद्धांतों को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में डॉ. योगेंद्र गंगवार, योग प्रशिक्षक राजीव कुमार प्रजापति, अर्चना गुप्ता, नाजिम अली, अरुण, सुदेश कुमार, नरेश सैनी और निक्की सहित चिकित्सालय का समस्त स्टाफ प्रमुख रूप से उपस्थित रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)