पंचायत भवन का ताला तोड़कर 60 हजार का सामान चोरी:ई-रिक्शा, इन्वर्टर-बैटरी और सिलेंडर ले गए चोर, सफाई कर्मचारी के पहुंचने पर टूटा मिला दरवाजा

Oct 04, 2026 - 07:10
0
पंचायत भवन का ताला तोड़कर 60 हजार का सामान चोरी:ई-रिक्शा, इन्वर्टर-बैटरी और सिलेंडर ले गए चोर, सफाई कर्मचारी के पहुंचने पर टूटा मिला दरवाजा
सिद्धार्थनगर के अलीदापुर गांव में पंचायत भवन का ताला तोड़कर चोर करीब 60,600 रुपये का सामान चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान में ई-रिक्शा, इन्वर्टर, बैटरी, छोटा गैस सिलेंडर और हाजिरी रजिस्टर शामिल है। घटना का पता 3 अक्टूबर की सुबह चला। पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सफाई कर्मचारी राजकुमार सुबह पंचायत भवन पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो ई-रिक्शा, इन्वर्टर, बैटरी, छोटा गैस सिलेंडर और हाजिरी रजिस्टर गायब थे। उन्होंने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को दी। पांच दिन पहले सामान ले जाने की कही थी बात राजकुमार ने अलीदापुर टोला फैजपुर निवासी अमन चौधरी, पुत्र मुकेश चौधरी, पर चोरी का शक जताया है। राजकुमार के मुताबिक, अमन ने घटना से करीब पांच दिन पहले पंचायत भवन का सामान ले जाने की बात कही थी। चोरी और धमकी की धाराओं में केस पुलिस ने चोरी, सामान गायब करने और धमकी से जुड़ी धाराओं में अमन के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सुधाकर राय को सौंपी गई है। पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है। साथ ही चोरी गए सामान और नामजद युवक की भूमिका के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User