पनई गांव में दुर्गा जागरण:आयोजन के चौथे दिन नाट्य मंचन का मनमोहक प्रदर्शन
फतेहपुर में बिंदकी विधानसभा क्षेत्र के पनई गांव में आयोजित दुर्गा जागरण के चौथे दिन नाट्य मंचन किया गया। कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में जनहित संकल्प पार्टी के बिंदकी प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह एडवोकेट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए ग्रामीणों से मिले सम्मान के लिए आभार जताया। आयोजकों और ग्रामवासियों ने उनका स्वागत कर सम्मानित किया। बताया गया कि डॉ. वीरेंद्र सिंह को भामाशाह पुरस्कार से तीन बार सम्मानित किया जा चुका है। कार्यक्रम में जनहित संकल्प पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश पटेल, जिला प्रवक्ता सुरेंद्र मौर्य, जिला कोषाध्यक्ष राहुल सिंह और सरदार सेना के जिलाध्यक्ष प्रमोद पटेल उर्फ गोलू सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)