पोस्टमार्टम-हाउस पर शव ले जाने को लेकर मायके-ससुराल पक्ष भिड़े:फर्रुखाबाद में नाती ने प्रॉपर्टी विवाद में दादी की हत्या की थी; पुलिस ने समझाकर शव पति को सौंपा

Oct 08, 2026 - 18:30
0
पोस्टमार्टम-हाउस पर शव ले जाने को लेकर मायके-ससुराल पक्ष भिड़े:फर्रुखाबाद में नाती ने प्रॉपर्टी विवाद में दादी की हत्या की थी; पुलिस ने समझाकर शव पति को सौंपा
फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे शव ले जाने को लेकर मायके और ससुराल पक्ष के लोग आपस में उलझ गए। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने की सूचना पर फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने समझाकर शव मृतका के पति को सौंप दिया, जिसके बाद वह शव लेकर चले गए। नवाबगंज में बुधवार को प्रॉपर्टी विवाद को लेकर एक नाती ने अपनी दादी की हत्या कर दी थी। घटना के समय महिला घर पर अकेली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे पोस्टमार्टम किया गया। मुकदमे में अन्य लोगों के नाम जोड़ने की मांग पोस्टमार्टम के बाद मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने उसके पति जगमोहन से कहा कि किशोर के अलावा अन्य लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया जाए। जगमोहन ने इससे इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। इसके बाद मायके पक्ष के लोग शव ले जाने की बात कहने लगे। शव ले जाने के लिए उन्होंने ट्रैक्टर भी लगा दिया। इसी दौरान पोस्टमार्टम हाउस पर गहमा-गहमी की स्थिति बन गई। पुलिस पहुंची तो पति को सौंपा गया शव विवाद की सूचना पर फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कहा कि शव मृतका के पति को दिया जाएगा और सभी लोग वहीं जाकर अंतिम संस्कार करें। इसके बाद शव पति जगमोहन को सौंप दिया गया। वह शव लेकर चले गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User