प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी में 4 टीमें सेमीफाइनल में:कानपुर, गोरखपुर, अयोध्या और आजमगढ़ ने क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज की

Oct 08, 2026 - 18:30
0
प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी में 4 टीमें सेमीफाइनल में:कानपुर, गोरखपुर, अयोध्या और आजमगढ़ ने क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज की
मऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुरुवार को प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल पूरे हुए। कानपुर, स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, अयोध्या और आजमगढ़ मंडल की टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। कानपुर ने वाराणसी को 1-0 से, स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने लखनऊ को 7-0 से (वैशाली सेन और आकांक्षा ने दो-दो गोल किए) और अयोध्या छात्रावास ने झांसी को 5-0 से हराया। आजमगढ़ मंडल ने प्रयागराज मंडल को 1-0 से मात दी। सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर का मुकाबला कानपुर मंडल से और अयोध्या छात्रावास का मुकाबला आजमगढ़ मंडल से होगा। प्रतियोगिता का आयोजन खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश हॉकी संघ और जिला खेल कार्यालय, मऊ मिलकर कर रहे हैं। इस दौरान समाजसेवी ज्योति सिंह, सहायक प्रशिक्षक संजय कुमार सिंह, राजीव कुमार जायसवाल, अखिलेश खरवार, भूपेंद्र नाथ, रितेश दास, सोनिया कुमारी, रीमा यादव सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे। जिला क्रीड़ाधिकारी मऊ डीपी सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User