प्रदेश अध्यक्ष ने की कानपुर-बुंदेलखंड BJP में नई नियुक्तियां:हर्ष द्विवेदी सोशल मीडिया और सुरेंद्र विश्वकर्मा आईटी विभाग के संयोजक बने
भारतीय जनता पार्टी ने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में सोशल मीडिया और आईटी विभाग के क्षेत्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया विभाग के क्षेत्रीय संयोजक पद पर हर्ष द्विवेदी को जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, आईटी विभाग के क्षेत्रीय संयोजक के रूप में झांसी के सुरेंद्र विश्वकर्मा को नियुक्त किया गया है। सोशल मीडिया विभाग में सौरभ कमल, सौरभ मिश्रा और सुमित गुप्ता को सह संयोजक बनाया गया है। वहीं, आईटी विभाग में अभिषेक पांडेय को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने दी बधाई
भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष राम किशोर साहू ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और आईटी विभाग की भूमिका पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यमों के जरिए केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। नई टीम कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर पार्टी के डिजिटल अभियानों को गति देगी। डिजिटल अभियान को मजबूत करने पर जोर
राम किशोर साहू ने विश्वास जताया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि बदलते समय में सोशल मीडिया और आईटी की सक्रियता संगठन की पहुंच बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी। भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी नियुक्तियों की जानकारी दी। उन्होंने भी सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम पार्टी की विचारधारा, नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यों को लोगों तक पहुंचाने में योगदान देगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)