फॉलोऑन खेल रही ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट गिरे:ट्रैविस हेड ने दूसरी पारी में शतक लगाया, रबाडा ने 3 विकेट लिए

Oct 22, 2026 - 17:56
0
फॉलोऑन खेल रही ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट गिरे:ट्रैविस हेड ने दूसरी पारी में शतक लगाया, रबाडा ने 3 विकेट लिए
ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में फॉलोऑन खेलते हुए दूसरी पारी में 6 विकेट पर 237 रन बना लिए हैं। टीम अब भी साउथ अफ्रीका की पहली पारी के स्कोर से 89 रन पीछे है। ट्रैविस हेड ने 121 रन की शतकीय पारी खेली। स्कॉट बोलैंड 28 और एलेक्स कैरी 1 रन बनाकर नाबाद हैं। हेड ने 121 रन बनाए दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। निक मैडिनसन 8 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद हेड और लाबुशेन ने पारी को संभाला। लाबुशेन 39 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रेनशॉ 11 और वेबस्टर 8 रन ही बना सके। हेड ने शतक पूरा करने के बाद 209 रन के स्कोर पर पांचवें विकेट के रूप में अपना विकेट गंवाया। स्टीव स्मिथ भी 3 रन बनाकर आउट हो गए। रबाडा ने झटके 3 विकेट साउथ अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। साइमन हार्मर ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि वियान मुल्डर को 1 विकेट मिला। हार्मर ने लाबुशेन और ब्यू वेबस्टर को आउट किया। रबाडा ने निक मैडिनसन, मैट रेनशॉ और स्टीव स्मिथ को पवेलियन भेजा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User