खादी के कपड़ों में रैंप पर उतरीं मॉडल्स:मंडलीय खादी ग्रामोद्योग महोत्सव में दिल्ली और आगरा की मॉडल्स ने भी लिया हिस्सा

Oct 22, 2026 - 22:41
0
खादी के कपड़ों में रैंप पर उतरीं मॉडल्स:मंडलीय खादी ग्रामोद्योग महोत्सव में दिल्ली और आगरा की मॉडल्स ने भी लिया हिस्सा
मेरठ खादी ग्रामोद्योग महोत्सव में गुरुवार को खादी फैशन शो का आयोजन किया गया। एकता जैन और शिवानी गौड़ के निर्देशन में हुए इस फैशन शो में युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने खादी के परिधानों में रैंप वॉक कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुतियां कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र रहीं। फैशन शो में मेरठ के स्थानीय प्रतिभागियों के साथ दिल्ली और आगरा से आई मॉडल्स ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला रहीं। उन्होंने प्रतिभागियों और मॉडल्स की प्रस्तुतियों की सराहना की और उनका उत्साह बढ़ाते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। फैशन शो के जरिए खादी के कपड़ों को आधुनिक फैशन के रूप में पेश करने का प्रयास किया गया, ताकि युवा भी खादी के परिधानों को अपनाने के लिए प्रेरित हों। आयोजकों का उद्देश्य खादी और ग्रामोद्योग के उत्पादों को बढ़ावा देना, स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को प्रोत्साहित करना तथा उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना है। फैशन शो के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि खादी के कपड़े पारंपरिक होने के साथ-साथ आधुनिक फैशन का भी हिस्सा बन सकते हैं। महोत्सव में लोगों की अच्छी भागीदारी रही और स्थानीय कारीगरों के उत्पादों की बिक्री भी हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User