प्रदर्शनकारियों को पीटने वाले मेरठ SSP को हटाया:चारू निगम पर भी गिरी गाज; केके बिश्नोई अब बिजनौर SP, यूपी में 9 जिलों के कप्तान बदले

Aug 21, 2026 - 00:46
0
प्रदर्शनकारियों को पीटने वाले मेरठ SSP को हटाया:चारू निगम पर भी गिरी गाज; केके बिश्नोई अब बिजनौर SP, यूपी में 9 जिलों के कप्तान बदले
योगी सरकार ने गुरुवार देर रात 9 जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए। मेरठ में ललिता गौतम हत्याकांड में प्रदर्शनकारियों को थप्पड़ मारने वाले SSP अविनाश पांडेय को हटा दिया गया है। उन्हें पुलिस हेडक्वार्टर से अटैच किया गया है। IPS चारू निगम को भी साइडलाइन कर दिया गया है। उन्हें सुल्तानपुर से हटाकर यूपी 112 का SP बनाया गया है। संभल के चर्चित एसपी केके विश्नोई को बिजनौर का SP बनाया गया है। झांसी के SP बीबीजीटीएस मूर्ति को मेरठ का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। बलरामपुर के SP विकास कुमार को झांसी भेजा गया है। बिजनौर के SP अभिषेक को गोंडा का SP बनाया गया है। लिस्ट देखिए… मेरठ और सुल्तानपुर के कप्तान हटाए जाने की वजह जानिए… अविनाश पांडेय: मेरठ में 16 मई को दलित लड़की ललिता की हत्या कर दी गई। इसके विरोध में प्रदर्शनकारी डीएम को ज्ञापन सौंपना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने कलेक्ट्रेट का मेन गेट बंद कर दिया। SSP अविनाश पांडेय भी पहुंचे। पहले उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों को थप्पड़ मारे। फिर पुलिस वैन में घुसकर लोगों को पीटा। तब से दलित संगठनों के लोग SSP अविनाश पांडेय के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। गुरुवार को युवा शक्तिदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौतम ने SSP अविनाश पांडेय समेत चार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। चारू निगम: फरवरी, 2026 में सुल्तानपुर की SP बनाई गई थीं। एक माह कार्यकाल बढ़िया चला। लेकिन, मार्च 2026 में भाजपा MLC देवेंद्र प्रताप सिंह ने मोर्चा खोल दिया। मारपीट के मामले में उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों को साजिशन फंसाया गया है, जबकि घटना के समय वे मौके पर मौजूद नहीं थे। देवेंद्र सिंह ने फर्जी एनकाउंटर की आशंका जताते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को लेटर लिखा था। चारू निगम यूपी कैडर की 2014 बैच की एक तेज-तर्रार IPS अधिकारी हैं। मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली चारू ने IIT रुड़की से मैथमेटिक्स और कंप्यूटिंग में बीटेक किया है। सुल्तानपुर से पहले 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में सेनानायक, एसपी औरैया रहीं। UP में 23 नए IPS अफसरों को पहली पोस्टिंग मिली IITian दिनेश गोदारा अयोध्या ASP बने; शुभम जैन वाराणसी भेजे गए इससे पहले शाम 6 बजे 23 नए IPS अधिकारियों को रेगुलर पोस्टिंग दी गई। इनमें 2023 के 12 और 2024 बैच के 11 अफसर शामिल हैं। सभी अधिकारी हाल ही में हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (NPA) से ट्रेनिंग पूरी करके लौटे हैं। ट्रेनिंग के बाद इन्हें प्रदेश के अलग-अलग जिलों और पुलिस कमिश्नरेट में सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) और सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के पद पर तैनात किया गया है। IPS दिनेश गोदारा को अयोध्या भेजा गया है। वे 2023 बैच के अफसर हैं। उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2022 में 150वीं रैंक हासिल की थी। दिनेश राजस्थान के बीकानेर जिले के नगरासर गांव के रहने वाले हैं। दिनेश ने IIT गुवाहाटी से बीटेक (केमिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी) पास हैं। इंजीनियरिंग के बाद उन्हें एक मल्टीनेशनल कंपनी से 18 लाख रुपए सालाना का जॉब ऑफर मिला था, जिसे छोड़कर उन्होंने प्रशासनिक सेवाएं चुनीं। दिल्ली के रहने वाले शुभम जैन को बनारस भेजा गया है। इसी तरह सृष्टि जैन की तैनाती अलीगढ़ में की गई है। मूल रूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली सृष्टि ने ट्रेनिंग के दौरान जौनपुर में सेवाएं दी है। जानिए किस अफसर को कहां मिली जिम्मेदारी हैदराबाद में चल रही थी ट्रेनिंग ये सभी यंग आईपीएस अधिकारी 22 जून से 21 अगस्त तक हैदराबाद स्थित एनपीए (NPA) में अपनी ट्रेनिंग कर रहे थे। ट्रेनिंग पूरी होते ही डीजीपी मुख्यालय ने इन्हें फील्ड में उतरने का आदेश जारी कर दिया। जिलों और कमिश्नरेट में इनकी पहली तैनाती से पुलिसिंग को और धार मिलेगी। ----------- ये भी पढ़ें- लखनऊ- SBI अफसर ने बैंक मैनेजर पत्नी की हत्या की:लिखा- धोखा दिया; बहन को मारकर खुदकुशी की, पत्नी यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थी लखनऊ में SBI के फील्ड ऑफिसर ने बैंक रिलेशनशिप मैनेजर पत्नी और अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद भी गोली मारकर जान दे दी। पूरी वारदात को उसने प्लानिंग करके अंजाम दिया। पढ़िए पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User