प्रेमानंद महाराज-आश्रम में शिष्य की मौत का मामला हाईकोर्ट पहुंचा:अधिवक्ता ने चीफ जस्टिस को भेजी लेटर पिटिशन, SIT या मजिस्ट्रियल जांच की मांग

Oct 03, 2026 - 19:01
0
प्रेमानंद महाराज-आश्रम में शिष्य की मौत का मामला हाईकोर्ट पहुंचा:अधिवक्ता ने चीफ जस्टिस को भेजी लेटर पिटिशन, SIT या मजिस्ट्रियल जांच की मांग
मथुरा के वृंदावन स्थित संत प्रेमानंद महाराज के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में 25 वर्षीय साधु रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गया है। हाईकोर्ट के अधिवक्ता प्रहलाद कृष्ण शुक्ला ने मामले में चीफ जस्टिस को लेटर पिटिशन भेजकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। लेटर पिटिशन में मामले की निष्पक्ष जांच के लिए हाईकोर्ट की सीधी निगरानी में विशेष जांच टीम (SIT) गठित करने का अनुरोध किया गया है। इसके अलावा वैकल्पिक रूप से मजिस्ट्रियल जांच कराने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता ने कहा है कि घटना की पूरी सच्चाई सामने लाने के लिए मामले की उच्च स्तरीय जांच जरूरी है। याचिका में मामले से जुड़े सभी साक्ष्यों को सुरक्षित रखने और जांच के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने की भी मांग की गई है। याचिकाकर्ता ने घटना की निष्पक्षता को लेकर चिंता जताते हुए कहा है कि मामले में तथ्यों को सामने लाने के लिए स्वतंत्र जांच आवश्यक है। ट्रस्ट की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं होने पर सवाल लेटर पिटिशन में श्री हित राधा केली कुंज ट्रस्ट की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किए जाने का भी उल्लेख किया गया है। याचिकाकर्ता ने इस स्थिति को देखते हुए मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। अब हाईकोर्ट स्तर पर इस लेटर पिटिशन पर आगे की कार्रवाई का इंतजार है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User