हाईवे पर ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई:39 के चालान, 3 ई-रिक्शा जब्त; प्रतिबंधित मार्गों पर लगातार चेकिंग
बिजनौर में शनिवार शाम 5 बजे तक यातायात पुलिस ने राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर ई-रिक्शा के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। प्रतिबंधित मार्गों पर ई-रिक्शा चलाते मिले 39 वाहनों के चालान किए गए। तीन ई-रिक्शा जब्त कर थाने में खड़े कराए गए। हाईवे पर ई-रिक्शा से यातायात प्रभावित यातायात प्रभारी रवि नैन ने बताया कि हाईवे और राज्य मार्गों पर ई-रिक्शा चलने से यातायात प्रभावित होता है। इससे सड़क हादसों का खतरा भी रहता है। उन्होंने चालकों को ई-रिक्शा सिर्फ निर्धारित मार्गों पर चलाने के निर्देश दिए। छोटी दूरी के लिए इस्तेमाल करने की अपील पुलिस ने ई-रिक्शा चालकों और यात्रियों को बताया कि इन वाहनों का इस्तेमाल छोटी दूरी की यात्रा के लिए ही किया जाए। प्रतिबंधित मार्गों पर ई-रिक्शा चलाने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार चेकिंग अभियान जारी रहेगा। इससे पहले शुक्रवार को यातायात पुलिस ने 35 ई-रिक्शा के चालान किए थे। चार ई-रिक्शा जब्त कर थाने में खड़े कराए गए थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)