राशन की कालाबाजारी में भाजप नेता समेत 5 पर FIR:हाथरस में धर्मकांटा पर छापे में 181 कट्टे मिले, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Oct 14, 2026 - 20:18
0
राशन की कालाबाजारी में भाजप नेता समेत 5 पर FIR:हाथरस में धर्मकांटा पर छापे में 181 कट्टे मिले, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
हाथरस के सासनी में सरकारी राशन के चावल की कालाबाजारी के आरोप में भाजपा के पूर्व लोकसभा क्षेत्र विस्तारक समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बुधवार शाम करीब 5 बजे दर्ज मुकदमे में तरुण शर्मा, जय शर्मा, सुनील गुप्ता, मनोज कुमार और ट्रैक्टर मालिक को आरोपी बनाया गया है। प्रशासन ने छापेमारी के दौरान सरकारी मार्का लगे चावल के 181 कट्टे बरामद कर चावल से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की थी। गोपनीय सूचना पर धर्मकांटा में छापा अधिकारियों के मुताबिक, बीती रात जिला पूर्ति अधिकारी, उपजिलाधिकारी और पूर्ति निरीक्षक रविंद्र कुमार ने गोपनीय सूचना के आधार पर सासनी स्थित भाविनी धर्मकांटा पर छापा मारा। यहां चावल के कट्टों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली मिली। कट्टों पर सरकारी मार्का और सिलाई थी। जांच टीम ने मौके से 181 कट्टे बरामद किए। 12 हजार रुपए महीने पर काम करता था मनोज पूछताछ में ग्राम सठिया निवासी मनोज कुमार ने बताया कि बरेली निवासी सुनील गुप्ता ने सरकारी राशन पहुंचाने का ठेका लिया है। उसके मुताबिक, हाथरस निवासी तरुण शर्मा सुनील गुप्ता के प्रतिनिधि हैं और उन्होंने मनोज को 12 हजार रुपये महीने पर सहायक रखा था। मनोज ने बताया कि वह चावल कोटेदारों की दुकानों तक पहुंचाने के लिए तैयार था, लेकिन वह यह नहीं बता पाया कि चावल किन कोटेदारों के यहां पहुंचाया जाना था। जांच टीम को चावल के अवैध इस्तेमाल की आशंका हुई। इसके बाद मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। आरोपी भाजपा का पूर्व लोकसभा क्षेत्र विस्तारक आरोपियों में शामिल तरुण शर्मा भाजपा के पूर्व लोकसभा क्षेत्र विस्तारक बताए गए हैं। वहीं, जय शर्मा के हिंदूवादी संगठन में सक्रिय होने की जानकारी दी गई है। हालांकि, सरकारी चावल की कालाबाजारी में उनकी भूमिका और अन्य आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद सरकारी राशन की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। पुलिस और संबंधित विभाग की जांच में चावल के स्रोत, उसकी आपूर्ति और कथित कालाबाजारी की पूरी कड़ी स्पष्ट होने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User