प्रेमी से शादी की जिद में टावर पर चढ़ी किशोरी:सोनभद्र में साढ़े तीन घंटे बाद उतरी, परिजन कर रहे थे दूसरी जगह शादी की तैयारी

Oct 12, 2026 - 20:50
0
प्रेमी से शादी की जिद में टावर पर चढ़ी किशोरी:सोनभद्र में साढ़े तीन घंटे बाद उतरी, परिजन कर रहे थे दूसरी जगह शादी की तैयारी
सोनभद्र के अनपरा में प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी 17 वर्षीय युवती सोमवार दोपहर अनपरा कॉलोनी के शॉपिंग सेंटर के पास स्थित बीएसएनएल टावर पर चढ़ गई। उसे टावर पर चढ़ा देख आसपास के दुकानदारों और ग्राहकों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाउडस्पीकर के जरिए उसे नीचे उतरने के लिए समझाया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही। करीब साढ़े तीन घंटे तक चले समझाने-बुझाने के प्रयास के बाद युवती सुरक्षित नीचे उतर आई। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। दूसरी जगह शादी की बात पर नाराज थी युवती पुलिस के अनुसार, बीना बस स्टैंड निवासी युवती का रेणुसागर कोल गेट निवासी दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम प्रसंग है। युवती उससे शादी करना चाहती है, जबकि उसके परिजन इसका विरोध कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवती पिछले एक सप्ताह से शादी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। इसी बीच परिजनों ने उसकी शादी कहीं और करने की बात कही, जिससे नाराज होकर उसने सोमवार को टावर पर चढ़ने का कदम उठाया। लाउडस्पीकर से समझाती रही पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब एक बजे युवती शॉपिंग सेंटर के पास बने बीएसएनएल टावर पर चढ़ गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में अनपरा थानाध्यक्ष राजेश जी चौबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लाउडस्पीकर के जरिए युवती से नीचे उतरने की अपील की, लेकिन वह प्रेमी से शादी कराने की मांग पर अड़ी रही। मां, बहन और ग्राम प्रधान ने भी समझाया पुलिस ने युवती के परिजनों को मौके पर बुलाया। उसकी मां और बहन के साथ ग्राम प्रधान कमलेश सिंह उर्फ पप्पू सिंह भी पहुंचे। सभी ने लाउडस्पीकर के जरिए युवती को समझाने और नीचे उतरने के लिए मनाने का प्रयास किया। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद युवती नीचे उतरने को तैयार हो गई। युवती को थाने ले गई पुलिस टावर से सुरक्षित नीचे उतारने के बाद पुलिस युवती को थाने ले गई। पुलिस युवती और उसके प्रेमी से बातचीत कर मामले को सुलझाने का प्रयास कर रही है। घटना के दौरान शॉपिंग सेंटर के आसपास लोगों की भीड़ जुटी रही और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User