प्रेमिका के घर में घुसकर फायरिंग, चाची की मौत:चित्रकूट में चाचा गंभीर, आरोपी ने खुद को गोली मारी; इलाज के दौरान दम तोड़ा
चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र में रविवार रात एक युवक ने प्रेमिका के घर में घुसकर फायरिंग कर दी। इसमें प्रेमिका की चाची की मौत हो गई, जबकि चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी युवक श्यामधर मिश्रा ने गांव के बाहर खुद को भी गोली मार ली। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले प्रेमिका के परिजनों ने श्यामधर मिश्रा को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इस मामले में परिजनों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराए जाने से वह नाराज था। रविवार रात वह तमंचा लेकर प्रेमिका के घर पहुंचा और उसके चाचा-चाची पर गोलियां चला दीं। चाची को दो और चाचा को एक गोली लगी। देखें, 3 तस्वीरें… फायरिंग की आवाज सुनकर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चाची को मृत घोषित कर दिया। चाचा का इलाज जारी है। घटना के बाद आरोपी गांव के बाहर पहुंचा और खुद को गोली मार ली। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस निगरानी कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)