परिवहन विभाग ने दो स्लीपर बसों का चालान किया:यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष चेकिंग, आगे भी जारी रहेगा अभियान
बलरामपुर। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने स्लीपर बसों के खिलाफ शनिवार रात 8 बजे विशेष चेकिंग अभियान चलाया। परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर संचालित अभियान में बसों के जरूरी दस्तावेजों के साथ ही निर्धारित सुरक्षा मानकों की भी गहन जांच की गई। मानकों पर खरी न उतरने वाली दो स्लीपर बसों का चालान किया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) बृजेश ने बताया कि अभियान के दौरान स्लीपर बसों की सघन जांच की गई। वाहनों के आवश्यक प्रपत्र, वैधता और निर्धारित मानकों के अनुपालन की पड़ताल की गई। जांच में कमियां मिलने पर दो बसों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।
एआरटीओ ने बस संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए। सभी बसों का संचालन निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों के अनुरूप किया जाए तथा आवश्यक दस्तावेज वैध रखे जाएं। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रवर्तन अभियान आगे भी जारी रहेगा। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)