प्रियंका गुप्ता को 'दिल्ली कलात्मक अवार्ड':बेहतरीन चित्रकारी और अनूठी कलात्मक शैली के लिए मिला सम्मान

Sep 25, 2026 - 09:03
0
प्रियंका गुप्ता को 'दिल्ली कलात्मक अवार्ड':बेहतरीन चित्रकारी और अनूठी कलात्मक शैली के लिए मिला सम्मान
गोरखपुर की उभरती चित्रकार प्रियंका गुप्ता ने कला जगत में जिले और पूरे उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाया है। दिल्ली में आयोजित एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्हें उनके उत्कृष्ट रेखाचित्र (स्केच) के लिए 'दिल्ली कलात्मक अवार्ड' से सम्मानित किया गया है। प्रियंका को यह पुरस्कार उनकी बेहतरीन चित्रकारी और अनूठी कलात्मक शैली के डिजिटल प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया है। प्रियंका मुख्य रूप से मानव संबंधों, एकांत, भावनाओं और आशा की किरणों को अपनी कलाकृतियों में पिरोती हैं। उनके काम को डार्क और लाइट के खूबसूरत संतुलन के लिए विशेष रूप से सराहा जाता है। चित्रकार होने के साथ-साथ प्रियंका वर्तमान में एक इंटरमीडिएट कॉलेज में असिस्टेंट लेक्चरर (सहायक प्रवक्ता) के पद पर भी कार्यरत हैं। उनका कलात्मक सफर गोरखपुर से गहराई से जुड़ा रहा है, जहां उन्होंने संस्कार भारती द्वारा आयोजित ऑनलाइन प्रदर्शनियों में भी अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User