अंबेडकरनगर में स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी पकड़ी गई:अस्पताल और घर के दो मीटर जब्त, जांच के बाद दर्ज होगा केस
अंबेडकरनगर में बिजली चोरी रोकने और राजस्व वसूली के लिए चल रहे अभियान के दौरान स्मार्ट मीटर में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मध्यांचल बिजली वितरण निगम की टीम ने गुरुवार रात करीब 9 बजे जहांगीरगंज इलाके के मामपुर गांव में एक अस्पताल और एक घर में लगे दो स्मार्ट मीटर जब्त किए। मीटरों की जांच में गड़बड़ी मिलने के बाद अब जांच रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है। रामनगर बिजली उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर रविंद्र मौर्य और टीजी-2 अजय कुमार गुरुवार शाम राजस्व वसूली और बिजली चोरी रोकने के लिए चेकिंग कर रहे थे। जहांगीरगंज बाजार के मामपुर में चल रहे एक अस्पताल में चार किलोवाट और एक किलोवाट क्षमता के दो बिजली कनेक्शन मिले। जांच के दौरान मौके पर बिजली की वास्तविक खपत और स्मार्ट मीटर में दर्ज रीडिंग में अंतर दिखाई दिया। मीटर की सेटिंग में छेड़छाड़ का संदेह खपत और मीटर रीडिंग में अंतर मिलने पर टीम ने दोनों स्मार्ट मीटरों की जांच की। मीटर की सेटिंग में छेड़छाड़ किए जाने की आशंका पर अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद आलापुर के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अवधेश यादव, मीटर एसडीओ एचपी सिंह और सब-डिविजनल ऑफिसर राधा सिंह मौके पर पहुंचे। जांच में गड़बड़ी मिलने पर मीटर जब्त अधिकारियों ने दोनों स्मार्ट मीटरों की जांच की, जिसमें गड़बड़ी मिलने की बात सामने आई। इसके बाद टीम ने दोनों मीटर निकालकर अपने कब्जे में ले लिए। विभाग अब मीटरों की विस्तृत जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अवधेश यादव ने बताया कि दोनों स्मार्ट मीटरों में गड़बड़ी पाई गई है। मीटर की पूरी जांच रिपोर्ट आने के बाद बिजली चोरी और मीटर के गलत इस्तेमाल के मामले में नियमानुसार मुकदमा दर्ज किया जाएगा। स्मार्ट मीटर वाले कनेक्शनों पर बढ़ी निगरानी बिजली विभाग की कार्रवाई के बाद इलाके में स्मार्ट मीटर से जुड़े अन्य कनेक्शनों की जांच को लेकर भी हलचल बढ़ गई है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक अभियान के दौरान बिजली चोरी और मीटर से छेड़छाड़ के मामलों पर निगरानी जारी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)