'प्रोजेक्ट मुस्कान' कार्यक्रम:कानपुर में फ्री नेत्र परीक्षण शिविर; जरूरतमंदों को बांटे गए चश्मे, हर महीने लगेगा कैंप
रोटरी क्लब ऑफ कानपुर और हरिशंकर सर्जिकल सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को 'प्रोजेक्ट मुस्कान' के अंतर्गत एक निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई। साथ ही, जांच के उपरांत जरूरतमंद लोगों को निशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए। विद्यार्थियों में बढ़ रही हैं आंखों की समस्याएं शिविर के दौरान रोटरी क्लब के अध्यक्ष गौरव तिवारी ने बताया कि आज की डिजिटल दुनिया में आंखों की समस्याएं आम हो गई हैं, जिसका सबसे ज्यादा असर विद्यार्थियों पर पड़ रहा है। कमजोर नजर के कारण लोगों को रोजमर्रा के जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि समय पर आंखों की जांच और उचित चश्मे के इस्तेमाल से इस समस्या से निपटा जा सकता है। हर महीने के दूसरे शनिवार को शिविर अध्यक्ष गौरव तिवारी ने आगे बताया कि इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए रोटरी क्लब ने 'प्रोजेक्ट मुस्कान' की शुरुआत की है। इस प्रोजेक्ट के तहत अब हर महीने के दूसरे शनिवार को शहर में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में आंखों की जांच के साथ-साथ जरूरतमंदों को निशुल्क चश्मे भी वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में सचिव जिम्मी भाटिया ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इनकी रही प्रमुख उपस्थिति इस आयोजन में सुधीर मेहरोत्रा, रो. राजीव अग्रवाल, रो. पी.एन. जैन, रो. सुशील चक, रो. श्रुति अग्रवाल, रो. जितेंद्र अवस्थी, रो. योगेंद्र कुमार, रो. राजेंद्र वर्मा, रो. अनूप जायसवाल, रो. वेद प्रकाश वर्मा, रोनीना अवस्थी और जावेद अहमद सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)