महिला से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी:सिद्धार्थनगर में तीन लोगों पर केस दर्ज, जांच शुरू

Oct 11, 2026 - 09:24
0
महिला से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी:सिद्धार्थनगर में तीन लोगों पर केस दर्ज, जांच शुरू
सिद्धार्थनगर के सिसहनियां गांव में एक महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता अनिता की शिकायत पर पुलिस ने मुन्नर, उसकी पत्नी राधिका और सुमन के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने तीनों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। अनिता ने पुलिस को बताया कि 9 अक्टूबर को मुन्नर, राधिका और सुमन ने उनके साथ मारपीट की। इस दौरान उनके सिर, नाक और शरीर के दूसरे हिस्सों में चोटें लगीं। पीड़िता के मुताबिक, मारपीट करते समय तीनों ने गाली-गलौज भी की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अनिता की शिकायत पर मुन्नर (पिता गुलेले), राधिका (पति मुन्नर) और सुमन (पति सुनील) पर केस दर्ज किया है। ये सभी सिसहनियां, तेतरी बाजार इलाके के रहने वाले बताए गए हैं। महिला की शिकायत पर 10 अक्टूबर को सिद्धार्थनगर थाने में केस दर्ज हुआ। मामले की जांच उपनिरीक्षक निलोफर बानो को सौंपी गई है। पुलिस शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User