प्रोजेक्ट नई किरण से फिर एक हुए 8 परिवार:आपसी मतभेद दूर कर साथ रहने को राजी हुए पति-पत्नी
औरैया में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 'प्रोजेक्ट नई किरण' के तहत रविवार को महिला थाना परिसर में परिवार परामर्श कार्यक्रम हुआ। इसका मकसद परिवारों को टूटने से बचाना और विवाद सुलझाना था। अध्यक्षता महिला थाना प्रभारी ने की। कार्यक्रम में आठ ऐसे परिवारों को बुलाया गया, जिनके पति-पत्नी के बीच आपसी मतभेद और मनमुटाव था। विवाद के कारण सभी परिवार अलग रह रहे थे, रिश्ते टूटने की नौबत आ गई थी। 'प्रोजेक्ट नई किरण' के सदस्यों ने पति-पत्नी व परिजनों की समस्याएं सुनीं। दोनों पक्षों से बात कर मतभेदों की वजह समझी। आपसी समझ और सहयोग का महत्व बताकर परिवारों को साथ रहने को राजी किया। परामर्श के बाद सभी आठ परिवारों के पति-पत्नी मनमुटाव खत्म कर साथ रहने को तैयार हुए। उन्हें खुशी-खुशी घर भेजा गया। पुलिस ने बताया कि 'प्रोजेक्ट नई किरण' टूटते रिश्तों को आपसी समझ और बातचीत से फिर जोड़ने की कोशिश कर रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)