प्रोफेशनल डांसर्स को भी पसंद आ रही लोकेशन, VIDEO:गोरखपुर के नौका विहार पर डांस कर रील बनाते युवा, रवि किशन ने तारीफ

Oct 21, 2026 - 06:07
0
प्रोफेशनल डांसर्स को भी पसंद आ रही लोकेशन, VIDEO:गोरखपुर के नौका विहार पर डांस कर रील बनाते युवा, रवि किशन ने तारीफ
गोरखपुर का फेमस टूरिस्ट स्पॉट नौका विहार डांस का भी बेहतरीन अड्डा बना हुआ है। रामगढ़ताल किनारे शानदार लोकेशन प्रोफेशनल डांसर्स को भी खूब पसंद आ रहे है। डांसर्स सोलो, कपल और ग्रुप्स में परफॉर्म कर रील बनाते हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती हैं। ऐसा देखा गया है कि उनकी आईडी से पोस्ट किए गए अधिकतर वीडियो की तुलना में काफी ज्यादा व्यूज और लाइक्स नौका विहार की लोकेशन वाली वीडियो पर आती है। जिसकी वजह से डांसर्स की पहचान बढ़ रही है। रील देखकर ही एक डांसर को रवि किशन देखते ही पहचान गए। उन्होंने कहा कि आपने रामगढ़ झील को पॉपुलर कर दिया। नौका विहार पर बनाए गए ये रील खूब वायरल हुए 1- इशिका शुक्ला से अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम आईडी से इंग्लिश गाने पर एक डांस वीडियो 8 जुलाई को डाला है। जिसकी शूटिंग नौका विहार के एक लोकेशन पर हुई है। इस वीडियो पर अब तक 1.2 मिलियन व्यूज 39 हजार के आसपास लाइक्स मिले हैं। वहीं 10.5 हजार लोगों ने शेयर और 381 ने रिशेयर किया है। जबकि 1500 के करीब कॉमेंट भी आएं हैं। इशिता की आईडी से पोस्ट किए गए सभी डांस वीडियोज में से इसपर सबसे ज्यादा व्यूज आएं हैं। जबकि नौका विहार की लोकेशन पर बनाए गए सभी रील्स बाकी के अपेक्षा ज्यादा चलते हैं। रवि किशन बोले- रामगढ़ झील को आपने फेमस कर दिया खास बात ये है कि इशिता उन्हीं वीडिओज़ को रवि किशन ने देखा था। जिसकी जिक्र उन्होंने हाल में एक आयोजन में इशिता से मुलाकात में की। उन्होंने कहा कि मैं आपको पहचानता हूं, आप बहुत अच्छा करती हैं। रामगढ़ झील को फेमस कर दिया आपने। 2- वहीं देवरिया डांस क्लासेस की आईडी से 21 अगस्त को भोजपुरी गाने पर एक ग्रुप डांस का वीडियो पोस्ट किया गया। जिसपर अब तक 6 लाख 9 हजार व्यूज गए हैं। उनकी आईडी पर यह वीडियो सबसे ज्यादा वायरल होने वाले वीडियोज में से एक है। इसपर 34 हजार से ऊपर लाइक्स, 3500 शेयर और 1500 से ऊपर रिशेयर किए गए हैं। 3- 30 अगस्त को टोनी और अहनास की आईडी से एक दूसरे से कोलैब करके बॉलीवुड गाने पर एक कपल डांस का वीडियो पोस्ट किया गया। जिसपर 1 लाख 95 हजार व्यूज आएं हैं। जो दोनों की आईडी से सबसे ज्यादा वायरल होने वाले वीडियो में से एक है। इस वीडियो पर 9700 के करीब लाइक्स और 3800 बार शेयर किया गया है। 4- द बैक बेंचर्स की आईडी से 16 सितंबर को बॉलीवुड गाने पर एक वीडियो शेयर किया गया, जिसपर 19 हजार से ऊपर व्यूज आए हैं। इस आईडी की सबसे पापुलर रील नौका विहार के लोकेशन की ही है। 5- अभिषेक डांसर्स की आईडी से नौका विहार का ग्रुप डांस प्रैक्टिस करते हुए BTS वीडियो 2 अप्रैल को पोस्ट किया गया। जिसपर अब तक 2 लाख 15 हजार व्यूज, 11 लाइक्स, 531 बार शेयर किया गया है। यह उनकी आईडी से सबसे ज्यादा व्यूज जाने वाले वीडियो में से एक है। 6- मिस्टर मुकेश की आईडी से 21 सितंबर को नौका विहार पर क्रूज के पास भोजपुरी गाने पर एक ग्रुप डांस वीडियो पब्लिश किया गया। जिसपर अब तक 68 हजार 800 व्यूज और 4000 लाइक्स आए हैं। 7- योयो इरफान किंग ने 1 अक्टूबर को अपनी आईडी से एक डुएट डांस का वीडियो पोस्ट किया। जिसपर अब तक 25 हजार 800 व्यूज आ चुके हैं। जबकि दूसरी वीडियो पर 3 से 6 हजार तक के व्यूज ही मिले। 8- अश्विन और तृषा ने एक दूसरे से कोलैब करके 20 अगस्त को एक कपल डांस नौका विहार रोड पर स्थित एक होटल के पास से पब्लिश किया था। जिसपर अब तक 59 हजार के करीब व्यूज आएं हैं। जो उनकी टॉप फाइव व्यूज में से एक हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User