प्रोफेसर इला अग्रवाल के निलंबन पर कल सुनवाई:कुलपति के सामने रखेंगी अपना पक्ष, कॉलेज पुस्तकालय से अटैच होने पर भी आपत्ति
मुरादाबाद के हिंदू कॉलेज में शिक्षा विभाग की प्रोफेसर इला अग्रवाल के निलंबन मामले में 6 अक्टूबर को कुलपति प्रो. सचिन महेश्वरी सुनवाई करेंगे। निलंबन के बाद प्रो. इला अग्रवाल ने कुलपति से मिलकर अपना पक्ष रखा था और पुनर्विचार की मांग की थी। निलंबन के दौरान प्रो. इला अग्रवाल को कॉलेज के पुस्तकालय से अटैच किया गया है। उन्होंने इस पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि ए श्रेणी के प्रोफेसर को पुस्तकालय से अटैच करना नियमों के हिसाब से ठीक नहीं है। यह बात भी उन्होंने कुलपति के सामने रखी है। शिक्षा विभाग में 160 से ज्यादा विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। एक शिक्षक के निलंबन का असर उनकी पढ़ाई पर पड़ सकता है। पढ़ाई पर असर न पड़े, इसके लिए विभाग में मौजूद शिक्षकों से कक्षाएं चलाई जा रही हैं। सभी की नजर 6 अक्टूबर को होने वाली कुलपति की सुनवाई पर है। इसके बाद प्रो. इला अग्रवाल के निलंबन पर अगला फैसला आने की उम्मीद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)