प्रसूता की मौत के दो दिन बाद जुड़वा नवजात में:आगरा के अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप

Sep 30, 2026 - 15:34
0
प्रसूता की मौत के दो दिन बाद जुड़वा नवजात में:आगरा के अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप
आगरा के श्री कृष्णा अस्पताल में प्रसूता की मौत के दो दिन बाद उसके जुड़वा बच्चों में से एक नवजात ने भी दम तोड़ दिया। बुधवार को नवजात की मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। मंजू देवी को सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात नौ बजे ऑपरेशन के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव से उनकी मौत हो गई। ऑपरेशन से एक बेटी और एक बेटे का जन्म हुआ, दोनों वेंटिलेटर पर थे। अंतिम संस्कार के बाद परिजन बुधवार सुबह अस्पताल पहुंचे। उन्हें एक लाख का बिल दिया गया। अस्पताल ने नवजात बेटे की मौत की जानकारी दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्ची की भी मौत हो चुकी है, जिसे वेंटिलेटर पर रखा गया। उन्हें बच्चों से मिलने भी नहीं दिया गया। अस्पताल संचालक ने आरोपों को खारिज किया। एक नवजात की मौत स्वीकार की, दूसरे को स्वस्थ बताया। परिजनों ने दो घंटे तक हंगामा किया, पुलिस ने स्थिति संभाली। सूचना पर एत्माद्दौला पुलिस मौके पर पहुंचीं और हंगामा कर रहे परिजनों को समझाकर शांत कराया। एसीपी ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। श्री कृष्णा अस्पताल के संचालक डॉ. अरविंद यादव ने परिजनों के आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि इलाज शुरू करने से पहले ही परिजन को महिला की स्थिति और संभावित जोखिम के बारे में जानकारी दे दी गई थी। महिला को अस्पताल लाने से पहले ही रक्तस्राव हो रहा था। ऑपरेशन के बाद दोनों बच्चों का सुरक्षित जन्म हुआ था, लेकिन समय से पहले जन्म होने के कारण उनके अंग पूरी तरह विकसित नहीं थे। बुधवार को एक नवजात की मौत हुई है जबकि दूसरा बच्चा स्वस्थ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User