चित्रकूट में छात्राओं को केवीआईसी प्रशिक्षण से मिलेगा हुनर:स्वरोजगार के लिए उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, खुलेंगे रोजगार के रास्ते
चित्रकूट में दीनदयाल शोध संस्थान ने ग्रामोदय पखवाड़े के तहत बछरन ग्राम पंचायत में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम किया। इसका मकसद इंटर कॉलेज की छात्राओं को कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में उद्यमिता विद्यापीठ के फील्ड समन्वयक रमाशंकर शुक्ला ने खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छात्राएं सिलाई, मेहंदी, रंगोली, अचार, पापड़, बड़ी बनाना और ब्यूटीशियन जैसे हुनर सीख सकती हैं।
शुक्ला ने सिलाई प्रशिक्षण के फायदे बताए। उन्होंने कहा कि सिलाई सीखकर छात्राएं घर से ही कपड़ों की सिलाई और डिजाइनिंग का काम शुरू कर सकती हैं। ब्लाउज, सूट और बच्चों के कपड़े तैयार कर आय का साधन बना सकती हैं। इससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगी। इस कार्यक्रम में इंटर कॉलेज के प्राचार्य राकेश सिंह, शिक्षक अजीत सिंह और शिक्षिका उत्तरानी का सहयोग रहा। इसका संयोजन समाजशिल्पी दंपती अनुज सिन्हा और पूनम सिन्हा ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)