श्रीराम लीला का शुभारंभ कल मैनपुरी में:गणेश पूजन के साथ शुरू होंगी लीलाएं, 13 को निकलेगी भव्य बरात

Oct 04, 2026 - 17:13
0
श्रीराम लीला का शुभारंभ कल मैनपुरी में:गणेश पूजन के साथ शुरू होंगी लीलाएं, 13 को निकलेगी भव्य बरात
मैनपुरी के आगरा रोड स्थित रामलीला मैदान में 6 अक्टूबर मंगलवार को श्रीराम लीला का शुभारंभ होगा। श्रीरामलीला कमेटी गणेश पूजन, मुकुट पूजन और पृथ्वी पूजन से लीलाएं शुरू करेगी। शाम 5.30 बजे पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह मुख्य अतिथि होंगे। विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता और नगर पालिकाध्यक्ष संगीता गुप्ता भी मौजूद रहेंगी। इस साल श्रीकृष्णानंद रामलीला-रासलीला मंडल (कानपुर, बांदा, जालौन, फतेहपुर के कलाकार) मंचन करेंगे। रावण का किरदार रमन शुक्ला कानपुर निभाएंगे, माता जानकी की भूमिका महिला कलाकार द्वारा निभाई जाएगी। लीला के आयोजनों में 8 अक्टूबर को भोलेनाथ की बरात, 13 अक्टूबर को श्रीराम की भव्य बरात, 14 अक्टूबर को जनकपुरी महोत्सव, 16 अक्टूबर को पदयात्रा, 21 अक्टूबर को रावणादि वध व दशहरा मेला, 22 अक्टूबर को भरत मिलाप, 23 अक्टूबर को रामराज्याभिषेक और 24 अक्टूबर को रामयज्ञ के साथ समापन होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User